वार्षिक राशिफल - 2009 2009
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वार्षिक राशिफल 2009
वर्ष के प्रारंभ में ही आजीविका क्षेत्रों में परिवर्तन की भारी संभावनाएं हैं, आप किसी बडे़ निर्णय से पूर्व अपने समाधान के लिए कुछ दिन और प्रतीक्षा करना चाह रहे हैं। बृहस्पति देवता वर्षारंभ में अस्त हैं तो शनिदेव वक्री हैं इसलिए आपके समस्त ज्ञानसूत्र आपको किसी व्यावसायिक सलाह की बाध्यता की ओर ले जाना चाहते हैं।
वर्ष के द्वितीय त्रैमास की शुरुआत में शनि वक्री बने रहेंगे और इसकी वजह से आप संतान से संबंधित समस्याओं में उलझे रहेंगे परंतु आपके स्वयं के आजीविका क्षेत्रों में अच्छे परिवर्तन आएंगे और न केवल आपको प्रसिद्धि मिलेगी बल्कि आपको किसी बडे़ बुजुर्ग या गुरु का आशीर्वाद भी फलेगा। यह आशीर्वाद किसी बडे़ रूप में प्रकट होगा जब अंतिम त्रैमास में बृहस्पति देवता वक्री रहेंगे और आपके ज्ञान और आपकी कर्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार दिलाना चाहेंगे।
अंतिम त्रैमास में घटनाक्रम बहुत तेजी से घूम रहा होगा और भूमि, भवन जैसे विषयों में भी कुछ नया करना चाहेंगे। इस समय व्यावसायिक क्षेत्रों में कडी़ प्रतिस्पर्धा चल रही होगी और आप विस्तार कार्यों के लिए कहीं से धन उधार लेना चाहेंगे। शत्रु सिर उठाएंगे और आपको किसी न किसी कारण से चिंता बनी रहेगी। अंतिम महीनों में घटनाओं की तीव्रता से आप आश्चर्यचकित से रहेंगे और जीवन क्षेत्रों में कोई बडा़ बदलाव आने की संभावनाओं की प्रतीक्षा करेंगे। आपका परीक्षण किया जाएगा और सफल होने पर आपको उत्तरदायित्व में वृद्धि और भारी लाभ देखने को मिलेंगे।
गुरु चांडाल योग गोचर में आपके गत जन्म के पापकर्मों का भी उदय करेगा और एक बार पुन: आपके मस्तिष्क में दूषित विचार जन्म लेंगे। इस समय आपको व्यवसाय में गलत सलाह या बेईमानी के कारण कुछ परेशानी होगी परंतु कुफल आगे चलकर मिलेगा। आपको चाहिए कि अपने भागीदार या नियोक्ता अथवा अधीनस्थों के प्रति अपनी निष्ठा को विचलित न होने दें। इस समय ईश्वर का बहुत अधिक ध्यान व गुरु का मार्गदर्शन आपको कुमार्ग से सन्मार्ग की ओर ले जा सकता है। न चाहते हुए भी दवाइयां खानी पड़ेंगी।
आप नई जगह में पैसा लगाएंगे या पुराने भवन में संशोधन करेंगे। वाहन सुविधा अन्य साधन भी बढ़ेंगे। राशि से चतुर्थ, दशम अक्ष पर केतु, राहु की उपस्थिति माता और पिता से संबंधित विषयों में अशुभ परिणाम ला सकती है। इस समय आप किसी भूखण्ड के विक्रय का निर्णय भी ले सकते हैं।
2009
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वार्षिक राशिफल 2009
वर्षारंभ से ही शनि आपको अच्छे परिणाम देने को आतुर हैं। आपकी जन्म राशि से केन्द्र त्रिकोण में पांच ग्रहों से अधिक की उपस्थिति महत्वपूर्ण है और जीवन में महत्वपूर्ण फैसलों को लेने के लिए प्रेरित करती है। नई सम्पत्ति की खरीद या पुरानी में कुछ निर्माण कार्य या सम्पत्ति के विक्रय संबंधी कोई गतिविधि प्रमुख रहेगी। किसी कारण से अपयश की स्थिति बनती है। नई विद्याओं में रुचि लेंगे, पद प्राप्ति होगी, संतान का भला होगा। नए कार्यों की शुरुआत पर्याप्त गणना करने के बाद ही करें। गुरु के प्रति गत जन्म में किए गए अपराध का परिमार्जन आप करने ही वाले हैं और उसके बाद सब कुछ ठीक चलने लगेगा।
आप किसी कार्य को करने के लिए धर्म-अधर्म या नैतिकता-अनैतिकता का सवाल उठाएंगे, बड़ों से या बुजुर्गों से संबंध सामान्य बनाए रखने के लिए आपको प्रयत्न करना होगा। आपके मन में जो विद्रोही भावनाएं चल रही हैं उनको शांत रखना ही श्रेयस्कर होगा। धन भी बहुत खर्च होगा और कई बार निरुद्देश्य मामलों में पैसा खर्च करेंगे। जिनकी उम्र कम है वे खान-पान की अनियमितताओं के शिकार होंगे। वाहन गति तेज रखने से भी कोई नोंच-खरोंच लग सकती है। स्वाभिमान की रक्षा के लिए कोई बड़ा कदम आप उठाएंगे।
शासकीय पक्ष से आपको लाभ होगा। वित्तीय सस्थाएं भी ऋण देने में रुचि ले सकती हैं। यदि आप प्रोफेशनल हैं और निर्णय क्षमता आपके हाथ में है तो आपके लिए हुए निर्णयों की प्रशंसा का समय चल रहा है। अपने गुरु या अधिकारी के प्रति विद्रोही भावनाएं नहीं रखें। अपनी किसी जिद को आप सैद्धांतिक धरातल देने की कोशिश करेंगे और शायद यहां आप गलती करेंगे। आप उधारी वसूली के लिए भारी प्रयास करेंगे। संपत्ति विक्रय करने की मानसिकता लगातार बनी रह सकती है।
शनि शत्रुहंता हैं और शत्रुओं को क्रूरता के साथ नष्ट करेंगे। रिश्तों में तेर–मेर की भावना इन दिनों बहुत रहेगी। आपके अहं को बड़ी चोट पहुंचेगी और आप बदले की भावना से कुछ कार्य कर बैठेंगे। संबंधों में खराबा होगा और आपको अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखना मुश्किल हो जाएगा। आपने लापरवाही बरती और आपको नुकसान हुआ। मई महीने में आरोप बहुत अधिक आएंगे। आपको चाहिए कि एलर्जी व इनफैक्शन से बचें। जो लोग नौकरीपेशा हैं वे जून माह में सावधान रहें यह बिगाड़ का समय शुरु हो चुका है। यदि किसी के साथ आप बेनामी व्यवसाय कर रहे हैं तो आपको काफी फायदा होगा।

2009
मिथुन (क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह)
वार्षिक राशिफल 2009
जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे। वर्षारंभ से ही कुछ घटनाएं ऐसी होंगी जिन पर आपका नियंत्रण नहीं होगा। राहु और केतु नवम्बर के प्रारम्भ से ही राशि बदल लेंगे जबकि शनि देवता सितम्बर में राशि बदलेंगे। यह सभी महीने आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अब आप जगह या व्यवसाय बदलने की सोचेंगे और वर्ष समाप्त होने से पूर्व ही इसका निर्णय हो जाएगा।
इस समय आपके जीवनसाथी कार्यक्षेत्रों में बहुत बड़ी जोखिम लेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो उसमें बहुत ही ऊंच–नीच आने वाली है।
शनि चाहते हैं कि कार्य बहुत बढ़े और परिणाम भी ज्यादा आएं। यह समय आपके शत्रु के परास्त होने का है। आपका वजन जून–जुलाई में बढ़ेगा उसके बाद दिसंबर में बढ़ेगा। रिश्तों को बनाए रखने में आपको बहुत बाधा आएगी और आप हर तरह से निभाने के बाद भी और खर्चा करने के बाद भी जहां के तहां रहेंगे और इस बात का मन में अफसोस भी रहेगा। पारिवारिक विवादों में जो कि पुरानी संपत्ति से संबंधित हो सकते हैं।
किसी सम्मानजनक समझौते की बातें चलेंगी। कोई तेज गति की घटना आएगी जिससे हानि और लाभ दोनों की संभावनाएं बनती हैं।
व्यावसायिक मामलों में बाजार की शक्तियां आपको प्रभावित करेंगी और आपका भारी खर्चा होगा। अपने अहंकार में आप बड़ी से बड़ी सत्ता को नकार सकते हैं1
व्यापार के क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं मिलेंगी। किसी नई तकनीक का विकास करेंगे और व्यावसायिक लोगों की मदद लेंगे। शास्त्रों के पढ़ने का या धार्मिक या आध्यात्मिक मामलों में अधिक समय देने का समय है। हो सकता है कि आप किसी एक व्यवसाय से किनारा ही कर लें या आपकी भागीदारी में विवाद हो जाएं। व्यक्तित्व के प्रमुख दोष इसलिए उभर कर सामने आएंगे कि वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा। एक तरफ कार्य के घंटे बढ़ेंगे तो एक तरफ आय भी बढ़ेगी। इन दिनों किताबों और शौकिया वस्तुओं पर ज्यादा खर्चा होगा। लाभ का प्रतिशत अपेक्षा से कम रहेगा।
आपको उच्चकोटि के सलाहकार भी मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में अब अच्छे संस्कार जुड़ेंगे और नियति को स्वीकार करके, प्रभु को समर्पण करते हुए अपने कर्मों को और अपने भाग्य को उनको समर्पण करेंगे। आपका वजन बढ़ेगा। आप कुछ भी कर लें, वजन को बढ़ने से नहीं रोक पाएंगे। यह आपकी ऐसी स्थिति है जिसमें एक रोग समाप्त होगा और दूसरे रोग को ठीक करने के लिए कमर कस लेंगे। अज्ञान का पर्दा रिश्तों को खराब करेगा।
यह विचित्र समय है जब एक तरफ आप जीवन क्षेत्रों में संघर्ष कर रहे हैं तथा दूसरी तरफ व्यापार–व्यवसाय में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी प्रतिष्ठा पराकाष्ठा पर होगी और बहुत सारे लोग आपसे मिलने के लिए उत्सुक होंगे। दुस्साहस इस महीने का मुख्य अस्त्र होगा और वही आपकी जीत के रास्ते तय करेगा। कलात्मक कार्यों में बहुत रुचि लेंगे। सृजन के कार्यों में भी बहुत रुचि लेंगे।
आपकी स्वयं की भी या तो पदवृद्धि होगी या व्यापारिक लाभ बढ़ सकता है। धोखेबाज लोगों से सावधान रहें और व्यावसायिक भागीदारी में भी धोखे से सावधान रहें।
2009
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वार्षिक राशिफल 2009
पिछले वर्ष की निराशाजनक आर्थिक स्थितियों से बाहर निकलकर आप नए जोश के साथ काम में लगेंगे। पहले तीन महीनों में ग्रहों का समुच्चय सप्तम और अष्टम भाव के आस-पास केन्द्रित रहेगा जो किसी काम को आसानी से बनने देने के लिए तैयार नहीं है। ताजा हवा का एक तेज झोंका आएगा और वातावरण का आश्चर्यजनक कायापलट कर देगा।
अगस्त–सितम्बर में व्यक्तिगत संबंधों के मामलों में बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी, इस क्षेत्र में बहुत निराशाजनक वातावरण रहेगा। यह भी संभव है कि विवाहित लोगों के मामलों में जीवनसाथी को काफी शारीरिक कष्ट सहना पड़े। इस समय शत्रु तो परास्त होंगे परंतु व्यापार या आजीविका क्षेत्रों में भारी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
राहु व केतु राशि बदलने के बाद आपके शत्रुओं को आप पर हावी नहीं होने देना चाहेंगे। यह समय दबाव का है परंतु हार का नहीं है। भारी खर्चा, यात्राएं, शत्रुतापूर्ण कार्य और घर में तरह–तरह के अंतर्विरोध आप बहुत अधिक मनोबल और कार्य–कौशल का परिचय देंगे तभी स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। यह आक्षेपों को झेलने का समय है जिसमें आपने तनिक भी क्रोध का परिचय दिया तो सारा घटनाक्रम आपके विरोध में चला जाएगा। राजकीय अधिकारियों से आप कुछ फायदे उठा सकते हैं जो आर्थिक लाभ में परिवर्तित हो सकते हैं।
व्यक्तिगत संबंधों के मामले में जनवरी अत्यंत खतरनाक है जब आपको अपना अस्तित्व ही खतरे में नजर आएगा। सरकारी अफसरों से संबंध उच्चकोटि के रहेंगे, वो आपकी रक्षा भी करेंगे। कुछ आत्मीयजनों के विरोध में चले जाने का खतरा है। मकान इत्यादि के निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए टाल दें। इस समय कार्य बहुत अधिक है, समय कम पड़ रहा है।
आपके आसपास के वातावरण में तो असहमति का दौर रहेगा परंतु उससे बहुत दूर आप बहुत सारे काम अच्छी तरह कर पाएंगे, आपको समर्थन भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तो यह समय अत्यंत सार्थक सिद्ध हो सकता है। बात–बात पर भड़ेंकेंगे, मतलब यह है कि ग्रह स्थिति को जीतने के लिए अत्यंत उच्चकोटि का मानसिक संतुलन रखना आवश्यक है, अन्यथा नुकसान होगा।
अधिकारी वर्ग से संपर्क उच्चकोटि के रहेंगे, शनि वक्री हैं अत: अधीनस्थ आपकी बात सुनने से इन्कार कर देंगे। भूमि–भवन के मामले अब गति पकड़ेंगे परंतु अर्थ प्रबंध अब एक बड़ी समस्या रहेगा। आप स्थान बदलने की कार्य–योजनाओं पर काम करेंगे। किसी भूमि–भवन के विक्रय की बात भी आ सकती है जिससे ऋणों का सुलटारा हो सके।
आपका न तो अध्ययन में मन लगेगा और ना ही भजन–पूजन में। जीवनसाथी के जीवन में समस्याओं का दौर है और उनको इस समय आपकी आवश्यकता है। हनुमानजी की आराधना करेंगे तो आप अपने असल संस्कारों को जगाए रखेंगे और किसी अनिष्ट से भी बचेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो अप्रैल का महीना थोड़ा सा चिंताजनक है क्योंकि आपकी कार्यक्षमताओं के अनुकूल प्रदर्शन नहीं हो पाएगा।
इन दिनों ग्रह स्थितियां बहुत विचित्र चल रही हैं और रिश्तों की गति को समझने में आप असफल रहेंगे। भाइयों से कुछ-कुछ खटपट चलेगी। रिश्तेदारियों में कुछ खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी। आप अपने दायित्व के अलावा अधिक दायित्व भी निभाने की सोचेंगे। आप व्यावसायिक मामलों में झूठ नहीं बोलें या गलत बयानी न करें। धोखे की दुनिया से दूर रहें, न धोखा दें, न धोखा खायें। वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करेंगे और उस पर धन भी खर्च करेंगे।
19 और 20 जुलाई आपके जीवन में विशेष घटना बनकर आ सकते हैं जब शुक्र, चंद्रमा और मंगल रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे और यदि आप असावधान रहे तो आप अपने जीवन का एक प्रमुख रिश्ता खो देंगे। प्रेम-संबंधों में कुछ निराशाजनक स्थितियां रहेंगी। 22 नवंबर के बाद, बहुत निराशाजनक समय है। शनिदेव का राशि से भाग्य स्थान पर दृष्टि क्षेत्र, जमे-जमाए काम से मन हटा लेने की स्थिति ला देता है।

2009
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वार्षिक राशिफल 2009
आप साढ़ेसाती के मध्य दौर में गुजर रहे हैं और जीवन में भारी उथल–पुथल चल रही है। व्यवसाय में अनिश्चितता का दौर है। फरवरी में जबकि आर्थिक दबाव बहुत अधिक होगा, आप एक निश्चित दिशा पकड़ने की कोशिश करेंगे, आंशिक सफलता भी मिलेगी फिर भी मार्ग कोई स्पष्ट नहीं है।
मार्च के आसपास कानूनी मामले प्रमुख होंगे और बहुत अधिक सहयोग नहीं मिल पा रहा होगा।
जुलाई में आप अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत अच्छा बना लेंगे। इस वर्ष संतान से आप बहुत अधिक अपेक्षा नहीं करें क्योंकि वह स्वयं अपनी समस्याओं में उलझे रहेंगे।
किसी भूमि या भवन की प्राप्ति के आप भागीरथ प्रयास करेंगे और सफल हो जाएंगे। निकट संबंधियों से भी रिश्तेदारियों में कुछ न कुछ समस्या बनी रहेगी। ऋण प्रबंध के मामले चाहे ऋण लेना हो या ऋण देना हो, ठीक–ठाक जाएंगे और आप इसमें सफलता प्राप्त करेंगे।
निजी संबंधों में बहुत अधिक तनाव रहेगा। अविश्वास जैसी कोई बात नहीं होगी। मित्रता के लिए महीना अच्छा है और मित्रों से मदद मिलेगी तथा आप स्वयं भी मदद करेंगे। अधिकारी वर्ग से संबंध शानदार रहेंगे। राशि से अष्टम उच्च के शुक्र के कारण किसी अच्छी आशा में आप महीने का अधिकांश समय बितायेंगे। आप ऊंची ब्याज दर पर भी ऋण लेने का तैयार रहेंगे।
स्वास्थ्य के कारणों से एक–दो दिन आराम कर सकते हैं या आराम करने की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप फरवरी के महीने में चुप्पी साध लें या कहीं बाहर जाकर घूम आयें। राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे राहु व्यावसायिक षड़यंत्रों की सूचना देते हैं। किसी भागीदारी के टूट जाने की हद तक आप प्रतीक्षा करेंगे और वापसी के रास्ते भी बंद कर लेंगे। किसी न किसी से आप नाराज रहेंगे या कोई न कोई आपसे नाराज रहेगा।
तीखे आरोप–प्रत्यारोप वातावरण को बहुत कलुषित बना देंगे और आपकी समझ में नहीं आयेगा कि इस स्थिति से बाहर कैसे निकलें? व्यावसायिक कौशल के दृष्टिकोण से कोई नया आदमी जुड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको करनी होगी। शत्रु सिर उठाएंगे और अच्छी शत्रुता निभाएंगे।
आपके संस्थान में ऐसे लोगों का पता लग सकता है जो वफादार नहीं थे या गलतियां कर रहे थे। किसी एक प्रमुख व्यक्ति से संपर्क समाप्त हो जाएगा। फल, सब्जियां खाने के लिए बहुत नसीहत मिलेगी परंतु आप खाएंगे नहीं। विलासिता के साधन खरीदेंगे।
बहुत सारे लोग आपकी आज्ञा पालन के लिए उद्यत होंगे। इस समय आप जो कुछ चाहेंगे आज्ञापालन करा सकेंगे, चाहे घर में, चाहे समाज में या चाहे नगर में। यह समय उन्नति का है और सफलता में आप अपने वरिष्ठ व कनिष्ठ तथा अन्य सब को साथ लेकर चलेंगे तो सफलता द्विगुणित हो जाएगी। शत्रु परास्त होंगे और आपके विरुद्ध कुछ भी नहीं कर पाएंगे। उग्र मंगल शत्रुओं के प्रति इस समय बहुत क्रूर हैं। आपका रुख बहुत सकारात्मक रहेगा।
आपका गया हुआ पैसा जल्दी से लौटकर नहीं आयेगा।

2009
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वार्षिक राशिफल 2009
इस समय व्यावसायिक शत्रु अपने प्रभाव बढा़ते हैं। आपकी आर्थिक स्थितियों में आमूलचूल परिवर्तन आ जाएगा।
यह समय वृद्धि का है और आप ऋण लेकर भी व्यापार कार्य में विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। मई 2010 में बृहस्पति मीन राशि में आएंगे, आपके इस समय किए जा रहे कार्यों का शानदार परिणाम सामने आएगा, अविवाहित लोगों के विवाह संबंधों के लिए भारी कोशिश होगी।
व्यावसायिक भागीदारियों में भी व्यापक परिवर्तन आएंगे। यह एक तरफ अर्थ लाभ बढा़ने वाली स्थिति है परन्तु आपके जीवन में जोड़-तोड़ बढ़ जाएंगे।
आने वाले एक वर्ष के अंदर आप अचानक कार्यक्षेत्र छोड़कर किसी अन्य स्थान के लिए चल देंगे। इस समय आर्थिक स्थिति गौण पक्ष हो जाएगी और टेम्परामेंट की समस्या प्रमुख हो जाएगी। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो बहुत सोच समझकर परिवर्तन की बात सोचें।
मित्रों से अपार सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से भी अपार सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोग जुड़ेंगे जिनमें से एक या दो बहुत काम के होंगे।
यदि ज्योतिष शास्त्र में सच्चाई है तो मार्च महीने की ग्रह स्थिति आपकी प्रतिष्ठा को अभूतपूर्व स्थिति में ले जाएगी। आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होगी जितनी कि प्रतिष्ठा, परन्तु उसके आधार पर नए व्यापार प्रस्ताव आ सकते हैं।
15 से 30 मार्च तक का समय अत्यंत सावधानी से निकालना है। सूर्य देवता की उपासना करें। आपने उन्हें प्रसन्न कर लिया तो परिस्थितियां विकट नहीं हो पाएंगी। आपके निर्णय स्थायी प्रकृति के होंगे। अप्रैल का महीना रिश्तों में उबाल का है। पिता से उच्चकोटि के संबंध रहेंगे।
24 मई के बाद जबकि मंगल मेष राशि में आ जाएंगे, आप शारीरिक शुद्धि पर अत्यधिक ध्यान देंगे। जुलाई का महीना शानदार गतिविधियों का है जब आपकी कार्यदक्षता उभरकर सामने आएगी और आप बहुत अधिक कार्य सम्पादित कर रहे होंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी योजनाओं को स्वीकार करते हुए धन खर्च की मंजूरी मिल जाएगी।
पिता से संबंध अच्छे चलेंगे, उनके व्यवसाय में वृद्धि होगी, उनसे कुछ प्राप्ति की उम्मीद आप कर सकते हैं परन्तु कुछ शर्तों के साथ। विशेष तौर से अक्टूबर के मध्य से लेकर धन की आमद ज्यादा रहेगी।
आपके जमे जमाए व्यवसाय में से एक नई लाइन और खुल सकती है। नवम्बर में घात-प्रतिघात व भ्रम उत्पन्न करने वाले लोगों से छुटकारा हो जाएगा। कुछ घरेलू मामले सुलझने की ओर आएंगे। नवम्बर आपके जीवन का सुंदर समय है जिसमें सौंदर्य की सृष्टि होगी और जीवन संगीतमय लगेगा।
संतान पक्ष के कष्टों में कमी आएगी तो दूसरी तरफ पितृ पक्ष को लाभ होने की स्थिति आ जाएगी। आप सरकारी लोगों से लाभ उठा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में भी शानदार परिणाम प्राप्त करने की ओर कदम उठाएंगे।
पिता के स्वास्थ्य की जरूर कुछ चिंता करनी पडे़गी।
व्यावसायिक दृष्टि से दिसम्बर कुछ कठिन रहेगा। नई-नई समस्याएं आएंगी, हो सकता है कोई ऐसी वस्तु आप क्रय कर लें जिसके भुगतान के लिए आपको प्रयास करते रहना पडे़। आर्थिक दबाव के बाद भी जीवनसाथी अच्छी उन्नति कर पाएंगे।

2009
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वार्षिक राशिफल 2009
यह पूरा वर्ष घटनाओं से भरा हुआ है। जनवरी व फरवरी में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना वाहन धीमी गति से चलाएं। जितनी तेज गति आपके कार्य की रहेगी उतनी ही गलतियां आप छोडे़गे। मार्च का महीना आपकी संतान के लिए विशेष शुभ है।
सितम्बर के बाद जबकि शनिदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे आप पर व्यवसाय बदलने का बहुत अधिक दबाव रहेगा और आप अपनी जीवन शैली बदलने की कोशिश करेंगे।
2009 के प्रथम त्रैमास में सृजनशीलता और आशावाद प्रमुख रहेगा। मई, जून और जुलाई में विलासिता के साधनों की खरीद करेंगे। तीसरा त्रैमास भी शानदार जा सकता है और इस अवधि में जमीन, जायदाद के मामलों में आश्चर्यजनक परिवर्तन आ सकते हैं।
आपको सहोदरों से संबंध नई दिशा देंगे और सब कुछ अच्छा होगा। अंतिम त्रैमास में आप महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने वाले हैं क्योंकि ठीक इस समय वक्री बृहस्पति और बुध आपको आर्थिक मामलों में मदद करेंगे।
घरेलू मामलों में वर्ष का अंतिम भाग कुछ कठिन है पर व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो शनिदेव आपके पद स्थापन को बनाए रखेंगे तथा कठिन श्रम का परिणाम देंगे। लाभ की मात्रा उतनी नहीं होगी जितनी आप सोच रहे होंगे पर आपके साहसिक निर्णय भविष्य में आपकी मदद करेंगे।
फरवरी में आपके सम्मान के खिलाफ कोई गंभीर आक्षेप कहीं न कहीं से आने वाला है। 22 फरवरी के आसपास पांच ग्रह इस दिन श्रवण नक्षत्र में होंगे और आपके जीवन में किसी महत्वपूर्ण घटना का जन्म हो सकता है।
आपको माता के समान किसी महिला की बहुत पूछ करनी होगी। अगर आप किसी नौकरी में हैं तो आपके स्थान परिवर्तन करने की चर्चा चलेगी। इन्हीं दिनों आप भाई या बहिन के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। मामा पक्ष की ओर से कोई समाचार आ सकता है तथा आप उसके लिए उत्सुक रहेंगे।
मंगल इस समय धन प्राप्ति में मदद करेंगे परन्तु आया हुआ धन पहले से ही नियत खर्चे के कारण जमा नहीं हो पाएगा।
यह श्रेष्ठ समय है जब आप घर और बाहर की समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करेंगे। अप्रैल माह में आप अपने आपको नितांत अकेला महसूस करेंगे क्योंकि न केवल आपके मित्र या व्यावसायिक सहयोगी बल्कि आपके जीवनसाथी भी कुछ कारणों से उपेक्षा करेंगे।
असहमति का दौर व्यावसायिक भागीदारियों में भी चलेगा। यदि कहीं बाहर का दौरा कर सकें, विशेषकर अप्रैल के उत्तरार्द्ध में तो इससे आपको बहुत मदद मिल सकती है।
आपका कुछ समय कानूनी समस्याएं या विवादों के हल में भी जाएगा। यदि आप नौकरी में भी हैं तो भी आपके बॉस चाहेंगे, आप खोए हुए संबंधों को बनाने के लिए पहल करें और कार्य करें।
आपकी ऊर्जा का स्तर इस समय उच्चतम शिखर पर होगा। यात्राओं के आधिक्य के कारण उलाहने मिलेंगे और आप सफाई देते हुए पाए जाएंगे। राशि से नवम के स्वामी वक्री होने से व्यावसायिक रिश्तों में कुछ नवीनता देखी जा सकती है।
परिवार के किसी सदस्य की जिद के कारण सब लोग परेशान रहेंगे। आपको मिर्च-मसाले और तैलीय भोजन का प्रयोग कम करना होगा जो कि इन दिनों बढ़ गया है। आपकी कुछ आदतों के कारण आपके प्रति एक अविश्वास की भावना जन्म लेती है।
यदि आप अविवाहित हैं तो माह नवम्बर बडा़ शानदार समय है, जब कोई आपके मन को भा जाए और यदि आपके किसी से प्रेम संबंध चल रहे हैं तो आगे बढिए़, एक शानदार समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। कुंभ राशि में आए हुए बृहस्पति आपके लाभ भाव को भी देख रहे हैं और इस महीने अच्छी आय होना संभावित है।
याद रहे इस माह आपको कहीं से भी धन उधार नहीं लेना चाहिए अन्यथा आने वाले लाभों में कमी आ जाएगी। नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।

2009
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वार्षिक राशिफल 2009
जन्म राशि के स्वामी अग्नि तत्व के हैं और अग्नि राशि धनु में बैठकर अत्यंत दुस्साहसिक परियोजनाओं को मूर्त रूप देना चाहते हैं।
8 फरवरी के बाद आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आते हैं! भूमि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।
मार्च-अप्रैल में आप व्यावसायिक संघर्ष में जूझ रहे होंगे तथा अपनी सफलता के लिए जैसे सब कुछ दाव पर लगा देंगे।
अगस्त–सितम्बर के महीने पुन: शक्तिशाली हैं जबकि ग्रह विन्यास बहुत शानदार क्रम में है और जैसे आपके कार्यक्षेत्रों में अप्रतिम प्रसिद्धि, विस्तार एवं धनागम देखने को मिलेगा। विदेश यात्राओं के बड़े अवसर भी मिलेंगे। दिसम्बर का महीना पुन: शानदार है जब आपकी राशि सहित अगली दो राशियों में कई ग्रह इकटठे हैं और धन व लाभ के शुभ परिणाम देना चाहते हैं।
राशि से दशम वक्री शनि, कठिन जीवन संघर्ष में कूद पड़ने के सूचक हैं और आपको किसी बड़ी उपलब्धि के संकेत मिलने शुरु हो जाएंगे।
आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता असाधारण हो जाएगी। इस समय शुक्र व्यावसायिक लोकप्रियता चाहते हैं और प्रचार माध्यमों से आपको लाभ मिलेगा।
8-9 फरवरी को जबकि चंद्रमा पुनर्वसु व पुष्य नक्षत्रों में रहते हुए पांच अन्य ग्रहों से दृष्ट होंगे तो आपको पुनर्जीवन मिलेगा। आप एक शानदार नए राजमार्ग पर चलेंगे।
अत्यधिक कार्य करने के बाद भी आप तरोताजा दिखेंगे क्योंकि कार्य में सफलता मिल रही होगी। मार्च का महीना विशेष कार्य प्रदर्शन चाहता है। मार्च में प्रसिद्धि या विज्ञापन आधारित कार्यक्रमों में ज्यादा सफलता मिलेगी।
अप्रैल में निजी संबंधों को लेकर आप बहुत आशावादी रहेंगे। दिनों विद्या क्षेत्रों में आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। कुछ लोगों से अप्रत्यक्ष रूप से व्यावसायिक साझेदारी कर सकते हैं। आप अपने दिए हुए ऋण की वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस समय आप अपने समस्त किए हुए का पुनर्मूल्यांकन करेंगे।
शत्रुओं या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धियों से वार्ताएं चलेंगी या किसी सहमति के दौर में पहुंच जाएगी। बृहस्पति राशि से चौथे रहकर महीने के उत्तरार्द्ध में किसी भूमि के निस्तारण की इच्छा कर सकते हैं।
आप पर आए हुए आक्षेप अस्पष्ट किस्म के हैं और आप उनकी कोई परवाह नहीं करेंगे। वक्री बृहस्पति विदेश व्यापार या विदेश यात्राओं से धनागम करा सकते हैं। किसी व्यावसायिक बेईमानी के विरुद्ध आप कोई कदम उठाएंगे और एक संबंध तोड़ लेने की धमकी देंगे। आप से अन्याय या बेईमानी सहन नहीं होती और जैसे ही आपको इसका साक्ष्य मिलता है, आप उग्र हो उठते हैं।
जुलाई महीने में आपका कार्य प्रदर्शन वर्ष में सर्वाधिक व उच्चकोटि का होगा, इस हेतु धन प्राप्ति भी पर्याप्त होगी। चलते हुए व्यवसाय में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता बनी रहेगी जिसके कारण आप बड़ा से बड़ा कार्य दुस्साहस के साथ कर पाएंगे।
सितम्बर में आप अपना जनसंपर्क काफी बढ़ा लेंगे। यह आपकी प्रसिद्धि का दौर है। इस समय आप घर की सजावट या इलेक्टोनिक आइटम्स की ख्रीद में भी कुछ खर्चा करेंगे। सितम्बर में शनि राशि से ग्यारहवें आ चुके हैं जो कि आर्थिक परिणाम और ज्यादा अच्छे देंगे। कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिसके कारण कानूनी संकट उत्पन्न हो। तेज गति से निर्णय लेने से बचें जिससे कि उनमें बहुत अधिक गलती नहीं आए।
महीने का उत्तरार्द्ध, प्रथमार्द्ध की बजाए ज्यादा अच्छा है।

2009
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वार्षिक राशिफल 2009
आरंभिक समय में कुछ पुराने मुद्दे उभरकर सामने आएंगे और उनमें आप लाभ प्राप्त करेंगे। अगस्त के प्रथमार्द्ध में स्वास्थ्य संबंधी चिंता विशेष करनी होगी और आपको निरर्थक भागदौड़ या वाहन चलाने में अत्यंत सावधानी बरतनीवर्ष के प्रथमार्द्ध में ही कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें हो जाएंगी कि आप न केवल व्यावसायिक प्रतिस्पर्धाओं में विजयी रहेंगे बल्क अन्य विवादों में भी सफलता प्राप्त करके अपना काम आगे बढ़ा पाएंगे। आपको बहुत सावधानी से अपनी गणना करनी चाहिए जिससे कि अत्यधिक खर्चे के दबाव को झेल सकें।
मई-जून में जबकि बृहस्पति राशि बदलकर कुंभ में होंगे आपके व्यावसायिक सौदे प्रमुखता से चाहिए। राजकीय क्षेत्रों से आपको भारी मदद मिलेगी।
घर-परिवार के विवाद या व्यावसायिक साझेदारियों में कुछ अनपेक्षित बातें आएंगी। रिश्तों में भावनात्मक सम्प्रेषण अधिक होंगे। आप इस बात से खफा हो जाएंगे कि किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी सलाह नहीं ली गई। 15 दिन लाल-पीले रहने के बाद आप शांत हो जाएंगे। कभी फांसी पर चढ़ा देने की तो कभी फांसी पर चढ़ जाने की इच्छा बलवती रहेगी।
व्यक्तिगत संबंधों में स्वाभिमान का प्रश्न उभर सामने आएगा। छोटी सी बात का भी बतंगड़ बन जाएगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी जिन्हें आप थोड़ी सी मशक्कत के बाद हल कर लेंगे। शत्रुओं से संबंध प्रमुख रहेंगे तो बड़े भाई या बहिन को कोई अचानक कष्ट आ सकता है। मार्च में आप शत्रु पर क्रूर प्रहार करेंगे और अंतिम विजय की स्थिति में आ जाएंगे।
इन दिनों पुराने ग्राहक लौटकर आएंगे या जो लोग आपसे नाराज थे वे पुन: आपसे सम्पर्क कर सकते हैं। घर की आंतरिक साज-सज्जा पर खर्चा होगा या दैनिक उपयोग की कोई वस्तुएं खरीद कर लाएंगे। अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर आप चिंतित रहेंगे। यदि आप भागीदारी में कार्य कर रहे हैं तो किसी एक भागीदार से नाराज रहेंगे या वो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कार्य करेंगे और आप उनका विरोध करेंगे।
इस महीने नया ऋण प्रबंध करना पड़ सकता है। राशि से छठे आ गए सूर्य महीने के उत्तरार्द्ध में आपका झंडा ऊंचा रखेंगे और लेन-देन के मामलों में कुछ अच्छा न होते हुए भी आपको अपमानित नहीं होने देंगे।
व्यावसायिक दबाव में या नौकरी की परिस्थितियों के कारण आप थोड़ा सा असहिष्णु हो गए हैं और कड़ी वाणी का प्रयोग कर सकते हैं। आपकी बातों से कोई मन ही मन परेशान हो सकता है। आपको चाहिए कि व्यवसाय की बातें व्यक्तिगत संबंधों में न लाएं। जून में जीवनसाथी से भी बहुत कहासुनी हो सकती है।
सूर्य को जल चढ़ायेंगे या मंत्र पढ़ेंगे तो रक्षा हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे परन्तु कानूनी विवाद समाप्त नहीं होंगे।
जुलाई का प्रथमार्द्ध बहुत सावधानी से निकालना है अन्यथा बहुत कीमती एक संबंध आप खो देंगे। आपकी स्वयं की कोई गलती आपके लिए तकलीफदेह हो जाएगी।
अगस्त का पूर्वार्द्ध इतना अच्छा नहीं है जितना कि उत्तरार्द्ध। उत्तरार्द्ध में घटनाक्रम अपने आप आपके पक्ष में चला जाएगा।
आपकी कार्यशैली में सुधार होगा बल्कि कार्य सम्पादन की दृष्टि से भी उच्चकोटि की गुणवत्ता देखने को मिलेगी। आप कोशिश करें कि वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक रूप से आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा और आप बहुत सारे लोगों को साथ लेकर किसी अच्छी योजना पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं।
आपका मनोनयन उच्च पदों के लिए हो सकता है या आप किसी समाज में, प्रमुख पदों पर आसीन हो सकते हैं।
अक्टूबर में यदि आपके विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही चल रही होगी तो इस समय उसमें राहत मिल सकती है। आप दोषमुक्त सिद्ध हो सकते हैं। यदि आप कहीं नौकरी में हैं तो आपके दैनिक वेतन-भत्तों के अलावा कुछ भुगतान होना संभव है। इस समय सामाजिक दृष्टि से भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी मंच पर बोलने का भी अच्छा अवसर मिल जायेगा।
2009
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, गा, गी)
वार्षिक राशिफल 2009
आपको बृहस्पति ग्रह की मदद मिलगी क्योंकि राशि पर से गुजरते हुए बृहस्पति किसी योग्य गुरु या ईमानदार सलाहकार की मदद दिलवाते हैं जिससे कि आप अपने रास्ते तय कर सकें।
प्रथम त्रैमास ही बहुत दुविधापूर्ण जाएगा। आपका एक कार्य रहते हुए दूसरे कार्य शुरु हो जाने के संकेत हैं। वर्ष मध्य में भारी ऋण लेने की सोचेंगे।
नवंबर का महीना न केवल आर्थिक लाभों का है बल्कि किए गए परिवर्तनों से लाभ उठाने का भी है। दिसंबर मध्य जहां आर्थिक लाभ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बृहस्पति राशि परिवर्तन की तैयारी कर रहे हैं और धन–प्रबंध के लिए दुबारा से बड़े प्रयास करने की आवश्यकता है।
दिसम्बर के उत्तरार्द्ध में घटनाक्रम में तेजी से परिवर्तन आएंगे जब व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा में आप कुछ बड़े कदम उठाएंगे जैसे कि अपने उत्पादन की कीमत कम करना या मार्केटिंग में ज्यादा खर्च करना व अपनी नीति के कारण सफलता पाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो पदोन्नति की स्थितियां बनती हैं और नवम्बर के बाद फाइलें दौड़ने लगेंगी।
वर्ष के अंत में कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे अपयश होता हो। कार्यक्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन के लिए व्यावसायिक सलाह लेंगे। निर्माण कार्यों में कोई संशोधन करने या तोड़फोड़ में भी रुचि ले सकते हैं। संतान का सहयोग आंशिक रूप से ही मिलेगा। यदि आप कहीं नौकरी कर रहे हैं तो नियोजक से संबंध खराब होने के अवसर चल रहे हैं। लंबी यात्राएं और अधिक काम के घंटे आपको थका देंगे। आप भागते–भागते भोजन करने की आदत बदल लीजिए। इससे दवाइयां कम खानी पड़ेंगी।
अप्रैल माह में आप अपनी ही कार्यप्रणाली के जाल में उलझ जाएंगे और काम इकट्ठा करते चले जाएंगे। संबंधों में धार लाने के लिए आप कुछ अच्छा करेंगे और उपहार इत्यादि पर भी र्ख्च करेंगे।
मई में ऐसा लगता है कि आपको धन की बड़ी आवश्यकता है और किसी न किसी स्रोत से प्रबंध होगा। आप यह भी कोशिश करें कि आपके कर्मचारी या आपके अनुयायी आपके साथ धोखा नहीं करें। वाणी का कौशल आपको उबार कर बाहर ले आएगा और आप नए संबंधों की मजबूत आधारशिला पर व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो या तो मई में आपके बॉस बदल जाएंगे या आपके संबंध पुन: स्थापित हो जाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आप पर गंभीर आक्षेप आने वाले हैं। आपकी नींद उड़ जाएगी और चैन हराम हो जाएगा। आप कुछ भी करें परंतु गलती भी छोड़ेंगे।
इस समय राजकीय क्षेत्रों से आपको बड़ी मदद मिलेगी और शासन में बैठे लोग आपका कहा हुआ काम कर देंगे। वस्त्र और आभूषण बनाने और उन पर खर्च करने का समय है। कहीं से आवश्यक धन राशि उपलब्ध भी हो जाएगी। शत्रुओं से कुछ ज्यादा ही चलेगी, कुछ लोग अकारण ही शत्रु हो जाएंगे, विवादों में भी कुछ पैसा खर्च हो सकता है। किसी एक मामले में समझौता वार्ताएं चलेंगी और अंतिम परिणति तक पहुंच सकती हैं, संभावना पचास प्रतिशत है। घरेलू मामले कभी–कभी तंग करते रहेंगे। आपको थोड़े बहुत आक्षेप सहने ही पड़ेंगे और शांत रहकर समय निकालना है। आर्थिक लाभ के लिए यह अच्छा समय चल रहा है जिसमें आपको सफलता मिलेगी परंतु साथ ही या तो ऋण की मात्रा बढ़ रही है या भुगतान का दबाव बहुत अधिक रहेगा। बहुत आय तो दूसरी बहुत खर्चा अगस्त के महीने की विशेषता है। व्यक्तिगत संबंधों में बिगाड़ के लिए अगस्त के पूर्वार्द्ध से बुरा कोई समय नहीं है। इस समय तरह–तरह की बातें और आक्षेप आएंगे और आप कुछ भी नहीं कर सकेंगे।
व्यावसायिक यात्राओं से लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक शत्रु अब बुरी तरह परास्त होंगे क्योंकि वे शनि के दृष्टि क्षेत्र में आ चुके हैं। इस समय आपके व्यवसाय में भी वृद्धि होगी और आप व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई तरकीबों का प्रयोग करेंगे। गुरु और बुध दोनों वक्री हैं जो कि मार्केटिंग के कार्य के लिए नए लोगों की नियुक्ति का प्रस्ताव लाते हैं या अधिक सक्षम लोगों को यह कार्य दिए जाना प्रस्तावित करते हैं। यदि आप कहीं नौकरी पर हैं तो आप अपनी कार्यशैली में अचानक भारी बदलाव लाएंगे, जिसके कारण बड़ी सफलता मिलेगी।
सितम्बर में क्रोध और अतिशय प्रतिशोध की भावना आप पर सवार रहेगी क्योंकि किसी ने आपके विरुद्ध कोई गुस्ताखी की है परंतु आप इस समय को आसानी से पार कर जाएंगे। आपका प्रभुत्व बढ़ रहा है, आपकी पूछ बढ़ रही है, लोग आपसे मिलना चाह रहे हैं और रिश्तेदारियों में भी आपकी पूछ बढ़ रही है।
2009
वार्षिक राशिफल 2009
मई में जैसे ही बृहस्पति मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते है। आपकी राशि जाग्रत हो जीता है। बाहर से चल रहे व्यवसाय में अचानक गति आएगी जब धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। मार्च में घर के अंदरूनी मामले जोर पकड़ेंगे। धनागम अच्छा होगा। वस्त्र व आभूषण बनवाएंगे या खरीदेंगे।
जून व जुलाई के महीने आपके लिए अति भाग्यशाली हैं। विदेश व्यापार या अन्य शहरों से व्यवसाय में भी सितम्बर आपके लिए लाभदायक है।
दिसंबर में व्यावसायिक या आजीविका के संघर्ष पराकाष्ठा पर होंगे। अनुत्पादक कार्यों के लिए ऋण लेने की प्रव़त्ति घातक है। इस समय बहुत अधिक यात्राएं होंगी और इन यात्राओं को आप व्यावसायिक यात्राओं में बदलने की चेष्टा करेंगे। राजकीय लोगों की मदद से व्यवसाय में सुधार आ सकता हैं परन्तु आपको छोटे-छोटे लागों की पूछ करनी पड़ेगी। राशि से भाग्य के स्वामी अपनी उच्च राशि में हैं जो इस बात का संकेत है कि व्यवसाय में बढ़ोत्तरी कें कुछ अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।
आपके जीवन का व्यस्ततम समय चल रहा है और आप नई-नई योजनाओं में उलझे रहेंगे। राशि से चौथे भाव पर शनि, मंगल और गुरु का प्रभाव होने के कारण कोई भूमि संबंधी अच्छा निर्णय आप कर सकते हैं।
आपके व्यापार, व्यवसाय, नौकरी और सार्वजनिक महत्व के कामों में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा, आपकी प्रतिष्ठा बहुत तेजी से बढ़ेगी और अपार जनसंपर्क बढ़ेगा। वाहन की गति पर सख्ती से नियंत्रण रखें अथवा शनि, मंगल की एक-दूसरे पर परस्पर दृष्टि कोई नुकसान पहुंचा सकती है। शनि से दृष्ट मंगल पूर्वार्द्ध में वाहन की गति तेज रखना चाहते हैं और लापरवाही भी कराएंगे।
मई में जहां से आपके काम बनने वाले हैं वहां कुछ भुगतान करने ही होंगे। इस समय वे सब वर्ग लाभ में रहेंगे, जिन्हें आप मन से मान्यता देते हैं।
जून माह में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप विजयी रहेंगे। हो सकता है आपको कीमतों की प्रतिस्पर्धा में उतरना पड़े। व्यक्तिगत संबंध उच्चकोटि के त्याग मांगते हैं और आप ऐसा कुछ विशेष कर भी सकते हैं। इस समय आप निर्णायक स्थिति में हैं और अपने जीवन की योजनाएं बना रहे हैं। घरेलू मामले अब शांत होना चाहते हैं और बड़े दिनों बाद आपको चैन की सांस मिलेगी। जुलाई माह में जीवनसाथी के कामकाज में गति आएगी लाभ होगा और व्यवसाय की ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी।
अगस्त माह में किसी एक मामले में व्यावसायिक ऊंच-नीच देखने को मिल सकती है। अगस्त माह के अंतिम भाग में जबकि लगभग सारे ही शुभ ग्रह राशि से छठे, आठवें, बारहवें होंगे, कुछ अप्रिय बात तो ला सकते हैं परंतु जीवन रक्षा करेंगे और कोई न कोई आपकी मदद के लिए हर समय मौजूद रहेगा।
सितम्बर माह में भूमि संबंधी मामलों का लेन-देन आपको दबाव में रखेगा। हो सकता है सितम्बर माह में किसी को शल्य चिकित्सा की सलाह मिल जाए और उसमें आपका भी खर्चा हो। आपके अटके हुए काम बनेंगे और आप उसके आधार अपने काम आगे बढ़ाएंगे।
नवम्बर माह में कुटुम्ब में कलह के उदाहरण मौजूद रहेंगे और पुश्तैनी संपत्तियों को लेकर सामान्य विवाद बने रहेंगे।
दिसम्बर माह में इस समय आपका मनोबल उच्चकोटि का रहेगा और प्रबल आत्मविश्वास के साथ व्यवसाय के कार्यों में भी सफलता प्राप्त करेंगे। बृहस्पति देवता अब कुंभ राशि में हैं और साझेदारियां, दाम्पत्य जीवन और मित्रों के सहयोग के मामले आपके लिए अनुकूल रहेंगे। आपके जीवन में जो सबसे प्रमुख है उसके लिए कुछ करने की इच्छा होगी। उनके जीवन में भी आपके लिए अपार सम्मान है, शायद जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय चल रहा है। इस समय आप बहुमूल्य उपहार प्राप्त करेंगे और समयानुकूल आचरण करेंगे।
2009
मीन (दी, दू, थ झ, ज, दे, दो, चा, ची)
वार्षिक राशिफल 2009
वर्ष के आरंभ से राशि से छठे वक्री शनि अनुकूल परिणाम लाना चाहते हैं और व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आपको विजयी रखना चाहते हैं। भूमि और भवन संबंधी निर्माण कार्यों के लिए बड़ा ऋण लेना चाहेंगे और इसके साथ ही किसी न किसी माध्यम से या चाहे विदेश व्यापार से या बाहर के शहरों से व्यवसाय के कारण आर्थिक लाभ भी होगा और आपके कार्य संचालन में बाधा नहीं आयेगी।
प्रथम दो महीनों में जबकि अधिकांश ग्रह राशि से दशम, एकादश या द्वादश में भ्रमण करेंगे, आर्थिक लाभ प्रभुत्व मात्रा में होगा और आपके सारे उपक्रम लाभ की ओर रहेंगे। अप्रैल के उत्तरार्द्ध में परिस्थिति आपके नियंत्रण में आती है जब राशि से एकादश से दूसरे भावपर्यन्त कई ग्रहों का जमघट न केवल आपको ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि आपके कार्य के घंटे बहुत अधिक होंगे।
मई का महीना विशेष है। जून–जुलाई के महीने व्यावसायिक क्षेत्रों में परिवर्तन के इच्छुक हैं और आप पुराने विषय के रहते हुए नया विषय अपनाने की बात करेंगे। यह समय निर्यात या आयात से धन कमाने का हो सकता है। अगस्त–सितम्बर में व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। यदि आप नौकरी में हैं तो भी प्रतिद्वंद्विता कुछ अधिक ही रहेगी। अंतिम त्रैमास में यह संभव है कि आप भागीदारी पर ध्यान दें या कोई नई भागीदारी कर
सितंबर का महीना अत्यंत अनुकूल रहेगा जब व्यावसायिक भागीदारी के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे और उसका असर आने वाले महीनों में दिखेगा। इस वर्ष साझेदारियां या जीवनसाथी से संबंधित व्यवसाय में, वर्ष के उत्तरार्द्ध में प्रगति होने की उम्मीद है।
जीवनसाथी को किसी भूमि, भवन या किसी अन्य स्रोत से अच्छी आय हो सकती है। भागीदारी में अप्रिय बातें कम हो जायेंगी और सहमति के रास्ते खुलेंगे। संतान के लिए यह वर्ष अच्छा है। वर्ष के प्रारंभ में उन्हें सफलता मिलेगी। तीसरे त्रैमास में मार्गी शनि जो कष्ट दे रहे थे उन्हें वापस ले लेंगे और संतान के अनिष्ट में कमी आयेगी और शुभ घटनाओं में वृद्धि होगी।
प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष साधारण है और आमतौर से कोई बड़ा विघ्न नहीं दिखता। भाई–बहिनों के दृष्टिकोण से यह पूरा ही वर्ष अच्छा है। मित्रों से बहुत अच्छा व्यवहार रहेगा और न केवल व्यवसाय बल्कि सामान्य जीवन में भी सहयोग उच्चकोटि का रहेगा। शासन में बैठे लोगों से आप काम निकाल पायेंगे। जनवरी में इस समय धूल से या कैमिकल से एलर्जी भी हो सकती है। फरवरी का महीना लाभ प्राप्ति के दृष्टिकोण से उत्तम है और पूर्वार्द्ध में ही आपकी कोशिशों के अच्छे परिणाम आयेंगे। मार्च में आय और व्यय को लेकर आप एक अजीब से पशोपेश में पड़े रहेंगे।
मार्च में कठिन व्यावसायिक सौदे नहीं करें। खानपान पर नियंत्रण कर पायेंगे परंतु जिन्हें शुगर संबंधी बीमारी है, वे कुछ परेशान रहेंगे। वही जिसकी आप काफी समय से उपेक्षा कर रहे हैं अब अत्यंत प्रिय हो जायेगा। आपकी राशि के लिए मार्च सर्वश्रेष्ठ समय है जब तमाम अड़चनें समाप्त हो जायेंगी और विवाह के मार्ग खुलेंगे। आप कोशिश करें कि आए हुए धन का एक बड़ा भाग किसी अनुत्पादक कार्य पर खर्च नहीं हों।
अप्रैल में हो सकता है कुटुंब के किसी मामले में धन का वितरण करना पड़े या किसी ऋण का पुनर्भु्गतान करना पड़े। पाचन तंत्र के सामान्य विकार रहेंगे जो कि पानी के प्रदूषण के कारण होंगे परंतु सामान्य औषधियों से ही ये दोष दूर हो जायेंगे। यदि अप्रैल के अंतिम सप्ताह को आप सार्थक बना पाए तो आप आपके जीवन में एक अच्छी बात आ सकती है।
मई में लोग सहयोग करेंगे, अपने आप आकर आपसे जुड़ जायेंगे और संबंधों को अच्छा बनाने की चेष्टा करेंगे। कदाचित् यह ग्रहों का प्रसाद है, आपके काम आगे से आगे बनते ही चले जायेंगे। मई में धन की आवक बनी रहती है बल्कि कुछ अतिरिक्त लाभ होने पर आप वस्त्र और आभूषण बनावाने की चेष्टा भी करेंगे। आप अपने प्रिय के लिए उपहार खरीदने में अनुमान से ज्यादा खर्च करेंगे। भाई–बहिनों की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छी मित्रता निभायेंगे और कभी–कभी आप उन पर खर्चा करेंगे और वे भी आप पर खर्चा करेंगे और आपकी मदद भी करेंगे।
आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक पुस्तकें पढ़ने को मिलेंगी और आप आशाओं का नया संसार रचेंगे। सुख–समृद्धि की वस्तुएं खरीदेंगे व आगे की योजनाएं बनाएंगे। राशि से भ्रमण कर रहे तीसरे मंगल अत्यधिक प्रतिभा और साहस का परिचय देना चाहते हैं और आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं। इस समय आपके आत्म–विश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे।
आचार्य कुशल कुमार
Back To Home Page